राष्ट्र-निर्माण में लाल बहादुर शास्त्री जी का है बहुत बड़ा योगदान

सिद्धांत सिंह

लखनऊ के निरालानगर स्थित अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के अन्तर्गत गांधी-शास्त्री की जन्मतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में लाल बहादुर शास्त्री जी का बहुत बड़ा योगदान था। विद्यालय और विश्वविद्यालय में इन दोनों महानभूतियों के बारे में बताया जा रहा है। विद्यालय और विश्वविद्यालय में इन दोनों महानविभूतियों के जीवन के बारे में बताया जा रहा है। वहीं महंगाई के मुद्दे पर कहा कि मूल्य बढ़ा है, लेकिन 2016 के अपेक्षा आज महंगाई को देखें तो मूल्य नियंत्रित भी है। न केवल गुणवत्ता बढ़ी है, मूल्य पर नियंत्रण रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम को छोड़कर महंगाई नहीं बढ़ी है।