गैस सिलेंडर लिकेज होने से घर में लगी आग, हजारों का माल जलकर हुआ खाक

अमरोहा जनपद की कोतवाली गजरौला क्षेत्र में गैस सिलेंडर लिकेज होने से एक घर में भयंकर आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों माल जलकर खाक हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगोें ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

बता दें कि गजरौला औद्योगिक नगरी के मोहल्ला संतनगर में सिलैंडर के लिकेज होने के कारण घर में भयंकर आग लग गई जिससे घर में रखा हजारों का माल जलकर खाक हो गया। जानकारी देते हुए मकान मालिक के लड़के सचिन शर्मा ने बताया कि मेरी बहन ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाया तभी अचानक सिलैंडर ने आग पकड़ ली और धूं-धूं कर जलने लगा। जिससे सारे घर में अफरातफरी मच गई। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और सारे घर में फैलने लगी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक हमारा लगभग 10,000 हजार रुपये का नुक़सान हो चुका था। गनीमत रही कि घर में किसी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची।