चाय बनाते समय घर मे सिलेंडर फटने से लगी आग, दम्पति झुलसा

               हरदोई- सण्डीला कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर मे घरेलू गैस सिलेंडर फट गया जिससे आग लग गयी। इस घटना में दम्पति झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से लखनऊ भेजा गया। मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग पर काबू  पाया क्योंकि कई बार फोन करने के बावजूद दमकल का फोन नहीं उठा।
                मामला कस्बा सण्डीला के मोहल्ला अशराफ टोला का है। यहां के निवासी अनिल कुमार उर्फ ज्ञानू 48 पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल बिजली मकैनिक है। गुरुवार की देर शाम वह आपने घर मे मौजूद थे और उनकी पत्नी संजो 40 गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। किसी तरह घर मे गैस से आग लग गयी जिससे दोनों दम्पति झुलस गए। आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया तो हड़कम्प मच गया और लोग घर के आसपास एकत्र हो गए।मामले की सूचना दमकल को देने के लिए जब फोन किया गया तो फोन ही नही उठा । जिसके बाद मोहल्ले वालों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना में घायल दोनों को इलाज के लिए सीएचसी से लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया है।