‘हरदोई प्रेस क्लब’ की कछौना इकाई का हुआ गठन, प्रेस की गरिमा बनाये रखने पर हुआ मंथन

कछौना(हरदोई)। पत्रकार हितों के लिए सक्रिय जनपद के प्रमुख पत्रकार संगठन ‘हरदोई प्रेस क्लब’ की ब्लॉक कछौना की कार्यकारिणी का शनिवार को गठन किया गया। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयनपत्र प्रदान किये गए।

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित हरदोई प्रेस क्लब (HPC) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कछौना के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मनोज कुमार बोस व हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिश्याम बाजपेई, वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ‘राघव’ एवं कछौना कार्यकारिणी के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर बाजपेई आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आपस में परिचय प्राप्त होने के बाद स्थानीय पत्रकारों द्वारा मुख्य अतिथि, हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों व कछौना इकाई के संरक्षक मंडल में सम्मिलित महानुभावों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। तदोपरांत हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिश्याम बाजपेई ने कछौना ब्लॉक की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार एस.बी.सिंह सेंगर के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।

इसके अलावा बारह सदस्यीय कछौना इकाई में दीपक कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक कुमार राठौर को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार राठौर ‘राणा’ को महामंत्री, अनुज जायसवाल को सचिव, आशीष कुमार सिंह को महासचिव, आयुष सिंह को संगठन मंत्री, अजय बाजपेयी को संयुक्त मंत्री, अंकित कुमार वर्मा ‘राजकुमार’ को मीडिया प्रभारी, रामेंद्र कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष, पुनीत सिंह पटेल को प्रचार मंत्री व रामजी गुप्ता को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी देते हुए सभी को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।

प्रेस क्लब के कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के उद्बोधन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार बोस ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मकता के साथ समाज में योगदान देने व एक जागरूक समाज के निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए।

वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता व जन टीवी न्यूज चैनल से विशेष राज्य संवाददाता (उप्र) एवं कछौना इकाई के संरक्षक राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ‘राघव’ ने पत्रकारिता का अर्थ, परिभाषा व सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष व हिंदी मासिक पत्रिका ‘द टेलीकास्ट’ के प्रधान संपादक हरिश्याम बाजपेई ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता का बदलता स्वरूप व मीडिया की समाज के प्रति जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।

वरिष्ठ पत्रकार व कछौना इकाई के संरक्षक एवं हिन्दी मासिक पत्रिका ‘शशि निर्मला’ के प्रधान संपादक उमाशंकर बाजपेई ने प्रेस की गरिमा को बरकरार रखने के विषय पर अपना उद्बोधन किया।

कछौना इकाई में विशेष आमंत्रित सदस्य व इंडियन वॉइस-24 न्यूज (आईवी24 न्यूज़ एण्ड इन्फोटेनमेण्ट) के प्रबंध निदेशक आदित्य कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारिता के विविध आयामों से सभी को परिचित कराया।

हरदोई प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष व ईटीवी भारत के हरदोई प्रतिनिधि आकाश शुक्ला ने नवगठित कछौना कार्यकारिणी के सदस्यों को संगठन के बारे अवगत कराते हुए पत्रकारों के हितार्थ सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को कछौना इकाई के संरक्षक धनीराम श्रीवास्तव व विशेष आमंत्रित सदस्य परमेश्वर दयाल गुप्ता (पी.डी.गुप्ता) ने भी संबोधित किया।

प्रेस क्लब के कार्यक्रम के इस अवसर पर हरदोई प्रेस क्लब के जिला पदाधिकारियों में जिला सचिव व भारत समाचार न्यूज चैनल के हरदोई प्रतिनिधि वीरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष व हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र ‘सिर्फ खबर’ के संपादक सौरभ त्रिपाठी, संगठन मंत्री फ़रहान साग़री, महासचिव संजीव आनंद, विशेष आमंत्रित सदस्य विराट सिंह व प्रांतीय सदस्य नईम अली सहित कछौना इकाई के विशेष आमंत्रित सदस्य अरूण शुक्ला, सदस्य डॉ० नवनीत कुमार, मनीष कुमार यदुवंशी व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहायक अमित कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एस.बी.सिंह सेंगऱ द्वारा किया गया।

रिपोर्ट ➖ एस.बी.सिंह सेंगऱ