कछौना, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कछौना में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया। ताकि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जा सके। जच्चा बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है।
इस शिविर में 41 मरीजों की हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी ब्लड प्रेशर समेत जांचें नि:शुल्क की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ० किसलय बाजपेई ने बताया इसके द्वारा यह पता लगाया जाता है कि कहीं कोई गर्भवती महिला उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था में तो नहीं है। इसी को लेकर प्रत्येक 9 तारीख को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य का देखभाल के लिए अब महिलाएं भी जागरूक दिखने लगी है। कैंप में काफी संख्या में महिलाएं आकर अपना प्रसव पूर्व जांच करा रही है। गर्भावस्था मे पौष्टिक आहार का सेवन पर्याप्त मात्रा मे करना बेहद जरुरी है। गर्भस्थ शिशु का विकास माता के आहार पर निर्भर होता है। गर्भवती महिला को ऐसा आहार करना चाहिए जो उसके गर्भस्थ शिशु के पोषण कि आवश्यकताओं को पूरा कर सके।
गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी में शिविर का आयोजन किया जाता हैं। इस दौरान जिन महिलाओं में जोखिम की संभावना मिलती है, उनके मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा कार्ड पर लाल रंग की बिंदी/एचआरपी (हाई रिस्क प्वाइंट) मोहर लगाकर चिन्हित किया गया।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० पूनम गुप्ता व स्टाफ नर्स प्रेमलता, प्राची, एकता व सोनाली तथा एंबुलेंस सुपरवाइजर प्रियंका दीक्षित भी मौजूद रहीं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता