पी०बी०आर० इण्टर कॉलेज के स्काउट एण्ड गाइड स्वयंसेवकों ने राहगीरों मे वितरित किया शरबत

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की हरदोई इकाई की ओर से पीबीआर इंटर कॉलेज तेरवा, गौसगंज हरदोई के पटेल दल ने गौसगंज मे बस-अड्डे व चौराहे पर चारदिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत राहगीरों को शरबत पिलाया।

इस अवसर पर स्काउट मास्टर राकेश द्विवेदी, ट्रेनर स्काउट आनंद द्विवेदी, स्काउट और गाइड प्रशिक्षक बिल्लूराम व स्काउट और गाइड स्वयंसेवक उपस्थित रहे।