जर्जर तारों के सहारे हो रही विद्युत सप्लाई, कभी भी घट सकती है अप्रिय घटना

हरदोई : तहसील संडीला क्षेत्र के गौरी खालसा गांव में दशकों से पहले खींची गई जर्जर तारों वाली विद्युत लाइन के सहारे सप्लाई हो रही है। आये दिन अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं, कई बार जनहानि भी हो जाती है। विद्युत विभाग की खाऊ-कमाऊ नीति के कारण अधिकारी व कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे गौरी खालसा गांव की जनता बहुत ही परेशान है।

कई बार शिकायत करने के बावुजूद आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और आये दिन तार टूटते रहते है। कभी भी कोई भी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बिल्कुल लापरवाह व सुस्त हैं।

अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या कोई कार्रवाई होगी या फिर प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

रिपोर्ट- पीडी गुप्ता