जम्मू-कश्मीर मे आतंकवादियों ने एक स्‍थानीय निवासी पर चलायी गोली

केद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के चौधरी गुंड गांव में आज दोपहर आतंकवादियों ने एक स्‍थानीय निवासी पर गोलियों से हमला किया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पूरन कृष्‍ण भट को तत्‍काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्‍यु हो गई। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

इस बीच, उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण कृत्‍य बताया है। उन्‍होंने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। श्री सिन्‍हा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हमले में शामिल आतंकियों को कड़ी सजा दी जाएगी।