आयकर विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरित आयकर की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य हरियाली का भू-भाग बढाना और छोटे-छोटे वनों का विस्तार करना है। शब्द एचएआरआईटी-हरित वास्तव में हरियाली अचिवमेंट रेजोलुशन बाई इंक्मटैक्स का संक्षेप शब्द है। इसके अन्तर्गत आयकर विभाग द्वारा वृक्षारोपण और छोटे-छोटे वनों का सृजन कर हरे-भरे क्षेत्रों का विस्तार करना है। इसमें आयकर विभाग के भवनों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के आसपास छोटे वनों को बढावा देना है। आयकर विभाग ने एक महीने तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया था और आज उसका समापन हो गया।