रेल मंत्रालय ने आज स्पष्ट किया है कि रेलवे सुरक्षा बल- आरपीएफ में कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक – एएसआई की भर्ती के संबंध में आरपीएफ या रेल मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक के नौ हजार पांच सौ पदों पर भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में एक फर्जी संदेश प्रसारित किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने दोहराया है कि यह खबर फर्जी है।