विश्वकप क्रिकेट मे सबकी निगाहें भारत और बांग्‍लादेश के बीच होने वाले मैच पर

विश्‍वकप क्रिकेट में कल एडीलेड में सबकी निगाहें भारत और बांग्‍लादेश के बीच होने वाले मैच पर लगी होंगी। भारत के लिए ये मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने के हिसाब से बहुत ही महत्‍वपूर्ण होगा। टीम इंडिया अब तक तीन ग्रुप मैच खेल चुकी है जिसमें उसे दो में जीत और एक में हार मिली है। दो मैचों मे जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम इस वक्त 4 अंक के साथ ग्रुप टू में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं तीसरे स्‍थान पर काबिज बांग्लादेश के भी 4 अंक हैं और बांग्‍लादेश की टीम भी सेमीफाइनल की होड़ में बनी हुई है। ऐसे में भारत के लिए कल का मैच बेहद अहम होगा।