राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से नागालैंड की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी राज्य की पहली यात्रा है। राज्य सरकार कल शाम राजधानी कोहिमा के कैपिटल हॉल में राष्ट्रपति मुर्मू का नागरिक अभिनंदन करेगी। राष्ट्रपति मुर्मू नागालैंड में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी और आधारशिला रखेंगी।