वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट-डब्ल्यूटीएम-2022 लंदन में चल रही है। यह विश्व की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनियों में शामिल है। भारत का पर्यटन मंत्रालय तीन दिन के इस आयोजन में भाग ले रहा है। यह प्रदर्शनी कल सम्पन्न होगी। इसमें भारत की भागीदारी देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या महामारी से पहले के स्तर तक बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रदर्शनी का विषय है- पर्यटन का भविष्य शुरू होता है अब।
पर्यटन सचिव अरविन्द सिंह ने इस प्रदर्शन में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। इसमें भारत के बीस से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।