वैश्विक स्तर पर भारत इस्‍पात के चौथा सबसे बड़ा उत्पादक: ज्योतिरादित्य सिंधिया


केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत ने इस्पात क्षेत्र में पिछले आठ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जहां पहले इस्‍पात का बडा आयातक था और वही अब निर्यातक देश बन गया है।

सिंधिया ने आज नई दिल्ली में राज्य सरकारों के इस्पात सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि वैश्विक स्तर पर भारत इस्‍पात के चौथे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभर कर सामने आया है। देश में इस्पात की खपत में वृद्धि के बारे में इस्पात मन्त्री ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत 50 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 57 दशमलव आठ किलोग्राम से बढ़कर 78 किलोग्राम हो गई है। भारत में इस्‍पात की स्‍थापित क्षमता प्रति वर्ष एक सौ मिलियन टन से बढ़कर लगभग 150 मिलियन टन हो गयी है और इस तरह इस्पात उत्पादन में अच्‍छी वृद्धि दर्ज की गई है।