आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकें

कृतियाँ :– ‘मीडिया और प्रेस-विधि’ और ‘प्रयोजनमूलक हिन्दी’ ‘सामयिक प्रकाशन’, दिल्ली (स्वामी– श्री महेश भारद्वाज) से एक साथ प्रकाशित हुई थीं और आज ही के दिनांक (२६ नवम्बर) मे हस्तगत हुई थीं।

दोनो ही पुस्तकें समस्त मीडियाकर्मियों और सम्बन्धित विद्यार्थियों-अध्यापक-अध्यापिकाओं के लिए अत्युपयोगी (अति+उपयोगी– यण् संधि; ‘यण’ अशुद्ध है।) अधिक उपयोगी) और महत्त्व (‘महत्व’ अशुद्ध है; क्योंकि महत्+त्व= महत्त्व ही शुद्ध है, जो कि व्यंजन संधि है।)

★ मीडिया और प्रेस-विधि
३२० पृष्ठीय यह कृति उत्कृष्ट काग़ज़ पर नयनाभिराम साजसज्जा के साथ मुद्रित की गयी है और मीडिया के समस्त संवैधानिक सन्दर्भों के साथ बहुविध न्याय करती लक्षित होती है। निस्सन्देह, यह स्वयं मे एक अत्युपयोगी पुस्तक है।

★ प्रयोजनमूलक हिन्दी
४४८ पृष्ठीय यह कृति उत्कृष्ट काग़ज़ पर नयनाभिराम साजसज्जा के साथ प्रकाशित हुई है। प्रस्तुत पुस्तक ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग’-द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के पूर्णतः अनुकूल है। इस कृति मे कामकाजी हिन्दी, हिन्दी कम्प्यूटिंग, पत्रकारिता, मीडिया-लेखन, अनुवाद–सिद्धान्त और व्यवहार आदिक पर सविस्तार विचार किया गया है। वस्तुतः यह व्यावहारिक हिन्दी- (Functional Hindi) विषय पर एक बहूपयोगी (बहु+उपयोगी– उ+उ= ऊ; ‘बहुपयोगी’ अशुद्ध है।) पुस्तक है।