युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा की ओर से ग्रामीण युवा सांस्कृतिक एवं खेल संगठन के द्वारा युवा कार्य शिविर का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत लंज खास की प्रधान श्रीमती रेखा ने इसका शुभारंभ किया।
युवा सेवा एवं खेल संगठन के प्रधान अध्यक्ष कपिल डोगरा ने बताया कि तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर में जहां गांव की बावरियों की साफ-सफाई की जाएगी वहीं साथ ही गांव के जल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच जाएगी और पंचायत घर की साफ सफाई और पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें गांव के 70-80 युवा भाग लेंगे।