स्वतंत्र देव सिंह की माँ को दी शृद्धाञ्जलि

लखनऊ। 13 मार्च 2023

 प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी ने कैबिनेट में अपने वरिष्ठ सहयोगी एवं जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के पैतृक निवास ग्राम- ओड़ी, ज़िला- मिर्ज़ापुर पर आज पहुंचकर उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मंत्री श्री शर्मा ने स्वतंत्र देव सिंह जी की दिवंगत पूज्य माता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त कर उन्हें सांत्वना दी।

बता दें कि 08 मार्च को जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने ट्वीट कर सोशल मीडिया के जरिए अपने पूज्य मां के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘ईश्वर की इच्छा बड़ी प्रबल है। अंधकार में भी अपने विचारों और स्नेह से मेरा जीवन असीम रोशनी से भर देने वाली, मेरी दुनिया, मेरी पूज्य माताजी ने आज हम सब को छोड़कर इस संसार से विदा ली है। मैं उनके चरणों में नमन करता हूँ।

ॐ शांति।