दिमागी बुखार के मामलों में गंभीरता से निगरानी रखने के निर्देश

 हरदोई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने दिमागी बुखार के मामलों की गंभीरता से निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंहने कहा कि आशाओं के माध्यम से वीएचएनडी सेंटर पर संचारी रोग संबंधी बैठकें और टीकाकरण कराया जाए। दिमागी बुखार के मामलों की ठीक तरह से निगरानी की जाए। जुलाई में 17 से 31 तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग और कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण करें। बुखार के रोगियों की सूचना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दे। मच्छरों से बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाए।