जिलाधिकारी ने जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रदान किये प्रमाणपत्र

हरदोई– आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में जिला योजना समिति सदस्य के पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित स्थान के लिए मतगणना सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरान्त शुभम गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। 

मैदान में कुल 3 प्रत्याशी थे। कुल पड़े 220 वोटों में से 2 वोट निरस्त हुए। शेष 218 वोटों में से विजयी प्रत्याशी शुभम गुप्ता, हरदोई को कुल 148 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे गगनदीप, सांडी को 54 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे चांद मियां, पिहानी को 16 वोट मिले। सामान्य वर्ग की दो सीटों के लिए दीपक दीक्षित तथा भाष्कर मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला योजना समिति के तीनों निर्वाचित सदस्यता को प्रमाण पत्र प्रदान किये तथा भविष्य के लिए शुभकामना दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजीव ओझा, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह तथा जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।