कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के सैनी बस स्टॉप के पास बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुँची सैनी पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है।