अपनी सुरक्षा स्वयं करेंगी हरदोई की बेटिया
पुलिस के दिशा निर्देशन में, इंडियन रोटी बैंक, एवं सेंट जेम्स स्कूल के संयुक्त प्रयास से आपरेशन आत्मरक्षा का हुआ रिहर्सल, बेटियों को मजबूत बनाने की कवायद
हरदोई– महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं गंभीरता के टिप्स आज ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत दिए गए। ओमपुरी झाला, व नयागांव मुबारकपुर में अभ्यास के दौरान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जमुना गुरंग, राष्ट्रीय खिलाड़ी अल्पना वर्मा प्रियंका एवं देवेश शुक्ला के द्वारा बालिकाओं को रिहर्सल कराया गया। इस दौरान किसी भी संकट से निपटने व अपनी सुरक्षा कैसे करें इसके टिप्स दिए गए।
इंडियन रोटी बैंक परिवार की ओर से राष्ट्रीय उप सलाहकार स्वाति तिवारी, राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर गिलेज एंटोनी, उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर विकास गुप्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अजीत विशाल संकेत तिवारी शिवपूजन सविता, सुमित श्रीवास्तव भानू, दीपक कुमार सुश्री तेजस्विता तिवारी, शिवा आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान विशेष आकर्षण के रूप में मिसेज इंडिया सुहाना जैन एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच पूनम तिवारी जी विशेष रुप से उपस्थित रही। सभी आगंतुक साथियों को गलेज एंटनी एवं श्री विकास गुप्ता जी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर आभार प्रकट किया गया।