मल्लावाँ (हरदोई)- सात माह पूर्व दहेज लोभी ससुरालियो द्वारा मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई सुनीता आखिर मौत से जिंदगी की जंग हार गई। शनिवार उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के गांव खम्भौली निवासी मृतका का भाई अनिल ने बताया कि बहन सुनीता 25 की शादी कोतवाली के गाॅव अकबरपुर निवासी विमलेश के साथ वर्ष 2016 में कई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था पर कुछ दिन के बाद दहेज मे मोटर साइकल की माॅग को लेकर प्रताडित कर मारा पीटा करते थे। 1 दिसम्बर 2017 को पति विमलेश,जेठ मिथलेश,ससुर चेतराम ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी थी और ससुराल मे मौजूद बहन का नन्दोई महेन्द्र ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन ने आग लगा ली। सूचना मिलते ही अनिल बहन के घर पहुंचा और उसे गम्भीर हालत मे लखनऊ सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहा पर उसका इलाज चल रहा था।
भाई की तहरीर पर बीती 8 मई को दहेज उत्पीडन का तीनो के खिलाफ कोतवाली मे मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार की शाम उसकी मौत हो गयी ।परिजनो ने शव को कोतवाली लाये। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि पी एम रिपोर्ट आने कर कार्यवाही की जायेगी।