प्रेम संबंधों में सफल न होने के कारण प्रेमी जोड़े ने ये क्या कर लिया ?

प्रेम संबंधों में कितनी भी मधुरता हो लेकिन समाज में किसी जोड़े के बीच हुए संबंधों को हमेशा से गलत तरीके से ही देखा जाता है और उस जोड़े पर परिवार इतनी बंदिशे लगता है कि प्रेमी घर छोड़ के भागने; आत्महत्या; मानसिक रूप से विक्षिप्त हो मजबूरी में वह कोई गलत फैसला ले लेता है ।

इसी तरह का एक मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव से सामने आया, जहां एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम में असफल होने के कारण गांव के किनारे बाग में एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।

घटना की जानकारी मंगलवार मिलते ही सुबह जब ग्रामीणों और परिवार ने जाकर देखा तो सभी सन्न रहा गए। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी माधौगंज मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में तफ्तीश की घटना की गंभीरता के चलते पुलिस विभाग के आलाधिकारी व फारेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।