पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाने में सुनी जनता की समस्याएं

बघौली थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी बघौली उमाशंकर सिंह ने आज सुबह से दोपहर तक जनता की समस्याओं से रूबरू होकर जनता की समस्याएं सुनी जिसके चलते जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इस दौरान थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज भी मौके पर मौजूद रहे । वहीं क्षेत्रीय जनता में पुलिस क्षेत्राधिकारी का थाने में मौजूद होना चर्चा का विषय बना हुआ है कि थाने में अब हर सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलेंगे ।

क्षेत्राधिकारी बघौली ने बताया कि अब किसी भी समस्या के लिए आमजन को जिले पर जाने की आवश्यकता नहीं है । उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों की किसी भी समस्या का समाधान अब थाने पर ही होगा और कोई भी पीड़ित को इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं है । उन्होंने खुराफाती तत्वों को आगाह किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज विरोधी तत्वों की अब खैर नहीं हैं । उन्होंने समाज विरोधी तत्वों को चेतावनी भरे लहजे में आगाह किया कि या तो वह क्षेत्र छोड़कर चले जाएं या कानून का पालन करें ।