बाइक की टक्कर से सुरसा थाना क्षेत्र के नेवलिया गांव के रहने वाले साइकिल सवार की मौत

           हरदोई- अपनी पुत्री के यहां साइकिल से बिलग्राम कोतवाली के कन्हारी गांव जाते समय मझिला पुल के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी।जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
          सुरसा थाना के नेवलिया निवासी इतवारी बुधवार की शाम को साइकिल पर सवार होकर अपनी पुत्री चंद्रावती पत्नी संदीप के यहां बिलग्राम कोतवाली के कन्हा री गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में मझिला पुल के पास तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी,कि साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक इतवारी लाल के तीन पुत्री हैं।जिसमें एक पुत्री की शादी कर चुके हैं।दो पुत्रों की शादी करने को है। लेकिन अचानक उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।परिजनों के मुताबिक इतवारी मेरठ में रिक्शा चलाकर अपने परिवार की परवरिश करता था।दो दिन पहले मेरठ से गांव आया था।