छात्र का गला घोंटने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

माधौगंज थाना क्षेत्र में शौच करने गए छात्र का गला घोंटकर की गयी थी हत्या, शव तालाब के किनारे गया था फेंका 

          माधौगंज (हरदोई)- शौच करने गए छात्र का गला घोंटकर हत्या कर शव तालाब के किनारे फेंक देने के मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्यारोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया ।
           थाना क्षेत्र के गांव रुदामऊ निवासी नन्हेलाल पुत्र भोलई ने दी तहरीर में कहा कि 11 नवम्बर की शाम करीब 6 बजे उसका पुत्र अमन 12वर्ष घर से शौच करने के लिए तारा तालाब पर गया था। देर तक उसके वापस न लौटने पर उसे खोजते हुए तालाब पर पहुंचा तो किनारे हल्के पानी में उसका शव पड़ा मिला।जिसकी सूचना थाने में उसी दिन दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना पाया गया। जानकारी की तो मेरे बेटे अमन की हत्या गांव के रोहित पुत्र स्व टीकाराम ने की है। नामजद आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।