कछौना (हरदोई)- कासिमपुर थाना के गांव गंगूखेड़ा के पास के पास सड़क किनारे युवक का शव बीती बुधवार की रात पड़ा पाया गया।
चौकी इंचार्ज गौसगंज ओपी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही गांव गौरी सैय्यद तालिब निवासी शिवपाल का पुत्र राजू कश्यप 35 बुधवार को अपने एक रिश्तेदार को बाइक से भेजने गौसगंज आया था । देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोज बीन शुरू की तो उपरोक्त का शव सड़क किनारे पडा पाया गया पास में बाइक खड़ी पाई गई । मृतक के बाबा श्री कृष्ण ने सूचना थाने पर दी तो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी । गांव मेंं कयास लगाये जा रहे हैं कि कहीं मृतक की शराब के नशे में सड़क किनारे गिरने व किसी वाहन के आने की हड़बड़ाहट में गिरने से मौत हो गयी हो।