बाल्टी में डूब जाने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत

हरदोई- पिहानी कोतवाली के नगर के मोहल्ला मीरसराय में अफसाना 2 वर्ष की खेलते खेलते घर में रखी बाल्टी में डूबने से मौत हो गयी।सूत्रो के अनुसार अफसाना पुत्री तौसीर घर में खेल रही थी, खेलते खेलते अचानक वह पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गयी और उसमें गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। घर वालों का ध्यान जब बेटी पर गया तो घर वाले बेटी को तलाशने लगे। तलाशने पर उनको बच्ची को पानी से भरी बाल्टी में पाया जिससे परिवार के लोग उसको उठाकर तुरन्त अस्पताल ले आये जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।