तालाब में भैंस निकालने गये युवक की डूबने से हुई मौत गोताखोरों की मदद पुलिस ने बरामद किया शव

तालाब के दलदल में फंसी भैस को निकालने गया युवक पानी मे डूब गया। देर रात तक पुलिस ने गांव वालों के साथ शव की तलाश करते रहे।अगले दिन सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर सुबह फिर तालाब में युवक की खोज की तो उन्हें लाश बरामद हुई ।
थाना क्षेत्र के गांव लखाही मजरा सेऊडई निवासी सरोज कुमार 30 वर्ष पुत्र सूरजपाल यादव गांव के बाहर तालाब के दलदल में फंसी भैस को निकालने रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से गया था। उसके साथ उसका 6 वर्षीय भतीजा भी गया था वह तालाब के किनारे खड़ा हो गया।उसने अपने चाचा  सरोज कुमार को डूबता देख अपनी दादी को जाकर बताया।परिजन दौड़ कर तालाब के पास देखने गए तब तक वह डूब चुका था। पुलिस को सुचना मिलने पर मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सोनकर परिजनों के साथ शव को खोजते रहे। काफी खोज बीन करने के बाद भी शव नही मिला । सोमवार को पुलिस ने बिलग्राम से गोताखोरो को बुलाकर फिर से  युवक की तलाश शुरू की।कुछ देर बाद गोताखोरो ने शव को बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने भाई अनोखे लाल द्वारा दी गई तहरीर पर एसआई सुरेन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । मृतक सरोज तीन भाई थे वह अपने भाइयो में सबसे छोटा था । जिसकी अभी शादी नही हुई थी । पिता की मौत हो चुकी है ।