Breaking News

कच्ची दीवार ढहने से दम्पति व पुत्री घायल

पिहानी- शुक्रवार की रात बजेहरा गांव में मध्य रात्रि के करीब घर मे सो रहे रामदीन पुत्र तुलसी के परिवार के ऊपर उसकी कच्ची मिट्टी की दीवार ढह गयी जिसके नीचे उसकी पत्नी रामकली व पुत्री साधना दब गए , अचानक भर भराकर गिरी दीवाल और उसके ऊपर रखे छप्पर के गिरने से तीनों लोग दब गए , चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगो ने रामदीन और उसके परिवार को जैसे तैसे निकाला और पिहानी अस्पताल लेकर आये , जंहा रामदीन की पत्नी रामकली की हालत चिकित्सको ने गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया , रामदीन व उसकी पुत्री साधना का इलाज पिहानी सामुदाययिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है।