5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ़्तार

कछौना (हरदोई)। कोतवाली कछौना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

बताते चलें कि कोतवाली कछौना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री का काला कारोबार फल-फूल रहा है। बुधवार को कोतवाली कछौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक लोकन पुत्र अंगने निवासी ग्राम जैतनगर थाना कछौना को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया। पूरे जिले में आबकारी व पुलिस विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, विभाग द्वारा आए दिन अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है। जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।