ट्रेन से कट कर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कौशांबी : सैनी थाना क्षेत्र के गनपा निवासी रामसजीवन उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व. श्याम लाल का महुआरी गोरियो रेलवे फाटक स्थित कानपुर से प्रयागराज जाने वाली रेलवे ट्रैक के बगल में क्षत विक्षत शव मिला ।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रदेश से बाहर ईंट भट्ठे में मजदूरी कर चार दिन पहले वापस अपने घर आया था । बीती रात पत्नी से कह रहा था कि सुबह बेटी की सगाई के सिलसिले में जाना है । 21/06/2020 को प्रात: ५ बजे शौच क्रिया को रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे । लोगों ने बताया कि ट्रेन से कटी लाश पडी है । घटनास्थल पर पहुँचे गाँव के लोग ने रामसजीवन गनपा के रूप में पहचान की । सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

IV24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट