पीड़ित व्यापारी को बकाया भुगतान मांगने पर दबंगों ने बनाया था बंधक, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा नेहरू नगर निवासी पीड़ित लहसुन व्यापारी ने कस्बे के ही एक दबंग लहसुन आढ़ती पर पचास हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर 10 नेहरू नगर के लहसुन व्यापारी मो. जुल्फेकार ने अजुहा नेता नगर निवासी अब्दुल कादिर के मुंडेरा सब्ज़ी मंडी स्थित आढ़त में ढाई लाख रुपए का लहसुन बेंच दिया था। जिसका भुगतान दो लाख रुपए पीड़ित के खाते में अब्दुल कादिर ने ट्रांसफर कर दिया था। शेष पचास हजार रुपए बकाया भुगतान मांगने अब्दुल कादिर के पास गया तो उसने कहा कि चलो इलाहाबाद दुकान पर बकाया रुपए देते हैं। रुपए देने के बहाने पीड़ित को चार पहिया में बंधक बनाकर मुंडेरा स्थित एक कमरे में बंद कर बेरहमी से मारा पीटा गया। किसी तरह दबंगों के चंगुल से बीती रात भाग कर अपने घर आ गया। दबंग पीड़ित को ढूंढते हुए घर में मौजूद महिलाओं को गाली गलौज कर जान ले मारने की धमकी देते हुए चले गए।

पीड़ित 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से मिलकर दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बकाया भुगतान वापस दिलाने व कठोर कार्यवाही करने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट