कल आईआईटी कानपुर और एचबीटीयू के बीच इनोवेशन और इंक्यूबेशन के संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया गया । डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और आईआईटी कानपुर के बीच एक अन्य समझौता ज्ञापन भी साइन किया गया । समझौता ज्ञापन के तहत आईआईटी और एकेटीयू तकनीकी क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देंगे । मुख्यमन्त्री ने कहा कि आईआईटी के छात्र तकनीक के जरिए गांव, कस्बों और शहरों के विकास में अपना योगदान दें । मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, स्वच्छता, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर आधारित स्टार्ट-अप्स के प्रस्तुतिकरण देखे ।