डिप्टी सीएम पहुंचे ब्रजेश पाठक के घर जताया शोक

            हरदोई – विधि एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक की माता जी के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। मंत्री के हरदोई के मल्लावां स्थित उनके पैत्रक आवास पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं व प्रशासनिक अधिकारी आवास पर पहुंचकर ढांढस बंधाया व दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।


        प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर से शाहपुर पवार गांव पहुंचे।यहां से वह मंत्री के आवास पर पहुंचे। डिप्टी सीएम यहां करीब 35 मिनट रूके और शोक संवेदना व्यक्त की व मृतक आत्मा की शांति की कामना की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, डाक्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह, गिरीश यादव , नवनीत सहगल पूर्व प्रमुख सचिव , जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ,विधायक रजनी तिवारी विधायक आशीष सिंह आशू , विधायक प्रभाष कुमार, सीडीओ आनन्द कुमार , पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भी शोक व्यक्त किया।

            समाजसेवी विशाल जायसवाल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।सोमवार को देर रात कानून मंत्री बृजेश पाठक की मां का स्वर्गवास हो गया था।और परिजनो को ढाढस बधाने के लिये प्रदेश के मिलने वालो का लगातार आना जाना चल रहा है।और लोगो के द्वारा परिजनो को मिलने वाले सान्तवना दे रहे है।