पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी शराफत अली व पूर्व सांसद ऊषा वर्मा के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में निकाली रैली

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’

हरदोई : केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषक एक्ट के विरोध में किसानों के देशव्यापी आंदोलन में जगह-जगह विपक्षी पार्टी भी अपना समर्थन देकर व्यापक तौर विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहें हैं ।

इसी क्रम में बघौली क्षेत्र के तकिया गांव में सपा नेता अब्दुल सत्तार के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया । पुलिस बल की सतर्कता व दबाव से जूलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया ।

प्राप्त विवरण के अनुसार माधौगंज थाना क्षेत्र के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व निर्धारित विरोध कार्यक्रम की भनक पाकर माधौगंज थाना प्रभारी राकेश आनन्द लाल लश्कर के साथ सुबह से ही गांव की सीमा सील कर खडे़ हो गये । पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा व साण्डी विधान सभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य मो अयूब के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ता लेकर पहुंचने पर बघौली क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह बघौली, थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गये । जिसके बाद सपा नेताओं ने तकिया गांव से चल एक किलोमीटर दूर गुरमीत गांव पहुंच कर पैदल यात्रा का समापन किया ।

कार्यक्रम में संतराम यादव, राकेश पाल, मो उस्मान, जुगराज, सालिम, हरिश्चंद्र वर्मा, राजाराम, अरविन्द पाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।