प्रेम द्विवेदी :
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी । मृतका के भाई अजय प्रताप पुत्र वसुदेव ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी विवाहिता बहन कल्पना (उम्र22 वर्ष) पत्नी बल्देव ने मेरे गाँव (मायके) में आज दिनांक 22 जून सोमवार को सुबह 8:35 बजे गांव के बाहर संतोष सिंह के आम के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी ।
मृतका के भाई ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसका 1 वर्ष से लखनऊ के मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा था । परिवारी जनों ने ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया है । फिलहाल अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है ।