कछौना, हरदोई। थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत गांव महमूदपुर धतिगड़ा निवासिनी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर पति के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बतातें चलें महमूदपुर धतिगड़ा निवासिनी महिला सुधा पत्नी कमल किशोर ने थाने में तहरीर देकर पति के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। दिये गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया है कि उसका पति कमल किशोर छः दिन पूर्व मंगलवार शाम खेत की जुताई करवाकर घर आया व शाम के 6 बजे लगभग घर में कहा कि वह खेत की तरफ जा रहें है। वह रात में घर वापस नही लौटे, तो परिजनो को चिन्ता हुई, उन्होने हर जगह तलाश किया, उसका पता नहीं चला। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है, तभी थाने पर परिजनों ने तहरीर दी। शुक्रवार को किसान की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। प्रार्थना पत्र के अनुसार लापता किसान की गांव में किसी के साथ कोई दुश्मनी/रंजिश भी नहीं थी। किसान के मंगलवार से लापता होने से परिवार में चिन्ता का माहौल है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता