कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा निवासी दो युवक अपने रिश्तेदारों के साथ मोटरसाइकिल से संडीला में उर्स मेला देखने जा रहे थे। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
बतातें चलें कस्बा कछौना के मोहल्ला कछौना बाजार पश्चिमी सानू पुत्र हमीर व अपने साथी गुफरान पुत्र मोहम्मद रहीश निवासी कछौना बाजा पश्चिमी व मौसी के लड़के हरुल अली पुत्र मोहम्मद साकिर निवासी पहाड़पुर थाना बघौली के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार की रात को कछौना से संडीला में उर्स मेला देखने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर पेप्सी फैक्ट्री के पास लखनऊ तरफ से तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार के अज्ञात चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें हारूल अली उम्र 20 वर्ष की सिर में चोट लगने से दर्दनाक मौके पर ही मृत्यु हो गई, दोनों घायलों को इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता