हरदोई- दिल्ली से वापस घर आए एक युवक की अचानक हालत बिगड़ गई।जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों का आरोप है कि गांव के ही 5 साथियों ने उसे दिल्ली में मिल कर मारा पीटा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसी के बाद घर वापस आया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
कोतवाली शहर के अखनापुर निवासी चंद्रपाल अपने गांव के ही साथी संजू, कल्लू, गोलू आदि लोगों के साथ दिल्ली में मजदूरी करने के लिए गया था। चंद पाल के चाचा योगेंद्र के मुताबिक गांव में चंद्रपाल के भाई अनिल से गांव की निवासी अमित से विवाद हो गया था।इसी बात से खफा अमित के रिश्तेदार कल्लू ,संजू, चंद्रपाल समेत पांच लोगों ने उसे घर बुलाकर पहले शराब पिलाई। उसके बाद में जमकर पिटाई की। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे के बाद वह वापस अपने घर आया परिजनों को पूरी बात बताई।परिजनों का कहना है कि जब तक उसे इलाज के लिए ले जा पाते तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। योगी चंद्रपाल की शादी नहीं हुई थी। सात भाइयों में तीसरे स्थान पर था।