अभियान ‘चन्द्रयान टू’ कृति का विमोचन सम्पन्न

राजेश पुरोहित, कवि व अध्यापक (भवानीमंडी)-


साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के सौजन्य से प्रकाशित ‘अभियान चंद्रयान टू’ पुस्तक का निर्माण संस्थान के साहित्यकारों की उत्कृष्ठ कृतियों का संगम है ।

मुख्य सम्पादिका डॉ० कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी जी ( मुख्य मीडिया प्रभारी उत्तर- प्रदेश सा.सं.संस्थान) ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को बताया कि धनतेरस के शुभ अवसर पर पुस्तक का विमोचन आदरणीया छाया सक्सेना जी के करकमलों से हुआ, और एकबार पुन: 8,9 नवम्बर को संस्थान के विभिन्न पटलों पर साहित्यकारों के पुनरावलोकन हेतु यह पुस्तक पी.डी.एफ रूप में रखी गई, इसकी एक प्रति इसरो एवं एक प्रति प्रधानमंत्री जी के पास प्रेषित की जायेगी ,पुस्तक छपकर तैयार है|

संस्थान के साहित्यकारों द्वारा यह पुस्तक हमारे वैज्ञानिकों के मनोबल बढ़ानें एवं “विज्ञान एवं साहित्य” के अद्भुद संगम की मिसाल सिद्ध होगी|