राजेश पुरोहित, भवानीमंडी
दिल्ली:– साहित्य संगम संस्थान की तेलंगाना इकाई का उद्घाटन समारोह आदित्यवार सात जुलाई को संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम अपराह्न ग्यारह बजे से शाम सात बजे तक चला। जिसमें एक सौ नौ लोगों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अलंकरण सहयोगियों, संयोजक समिति, मनोनयन व अभिनंदन पत्र सहित देश के लगभग डेढ़ सौ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष आ० रोहित रोज़ जी ने साहित्य के क्षेत्र में अलंकरण की महिमा का बखान करते हुए रचने और रचाने को मुख्य ध्येय बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजस्थान सिरोही के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ छगनलाल गर्ग विज्ञ जी, मुख्य अतिथि बुंदेलखंड के साहित्यकार आ० सीताराम राय जी व विशिष्ट अतिथि भगवान राम की जन्मभूमि से सिविल इंजीनियर व कवि तथा साहित्यकार आ० प्रमोद कुमार पाण्डेय जी थे। इकाई के उद्धाटन समारोह में अर्चना मिश्रा आर्चि को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि भी प्रदान की गई। इस भव्य ऐतिहासिक आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण छंदोत्सव था जिसमें बहुत से कवियों ने छंदपाठ किया।