द मदर्स डे : सौतेली माँ

  माँ तो सभी महान होती हैं, सौतेली माँ भी क्या महान हो सकती हैं? पराये बच्चों को भार समझकर पालन पोषण करती है, पराये बच्चों के बीमार होने पर उपचार में आने वाले खर्च से घबराकर उनके मरने की प्रार्थना करती है, सौतेली माँ। कभी किसी ने उस नवविवाहिता से पूछा है जो पति के घर आने से पहले ही माँ बन जाती है- सौतेली । तरह तरह के पूर्वानुमानी आरोपों का सामना करती है । जैसे ही वह यथारूप माँ बनती है, सौतेले बेटे बेटियाँ शत्रु स्वरूप दिखने लगते हैं- उसे। लाखों में कोई एक ही महान होती है सौतेली माँ, सम्भवतः वह इतिहास में हुमायुँ की माँ होती है, अन्यथा घर की सारी सुख सुविधाएं अपने जन्में बच्चों के लिए रख लेती है - सौतेली माँ ।

घर के पालतू कुत्ते बिल्लियों को दूध रोटी और क्रीम वाले बिस्कुट देती है पर सौतेले बच्चों को कच्चे गेहूँ खाने पर विवश कर देती है- सौतेली माँ।   

सौतेली माँ के कठोर स्वभाव के प्रभाव में पिता की चुप्पी का दर्द कोई उन बच्चों से पूछे जिनकी होती है सौतेली माँ। सौतेलियों ने विविध आरोपों में पराये बच्चों की प्रतिभा का हनन कर डाला। स्त्री ह्रदय होने के बाद भी, ममता का आँचल कब ढक सकती है पराय बच्चों के सिर पर - कोई सौतेली माँ ?

अवधेश कुमार शुक्ला
मूरख हिरदय (मूर्खों की दुनिया)
द मदर्स डे
08/05/2022