अमरोहा : गजरौला में चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं।
कोतवाली गजरौला क्षेत्र के अन्तर्गत कुंडल लूटने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक लुटेरों तक नहीं पहुंच सके हैं। इन लुटेरों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देकर गजरौला बस्ती में क्षेत्र में फिर एक महिला से कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया ओर मौके से फरार हो गये।
पीड़िता मिथिलेश ने बताया कि उसका बेटा जुबिलेंट कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है और नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर में भोलेनाथ मंदिर वाली में एक किराये के मकान में रहता है। मिथिलेश अपने बेटे के घर पर आई हुयी थी। रविवार की सुबह जब वह अपने पड़ोसी घर से अपने घर जा रही थी तो गली में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने पहले उसे नमस्ते की ओर फिर उसके एक कान से सोने के कुंडल का झपट्टा मारकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी ओर जब पुलिस ने पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने हेलमेट पहना हुआ था ओर उसने नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुट गयी है।