हरदोई– टड़ियावां थाना क्षेत्र की गोपामऊ चौकी में पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति न होने को लेकर वहां पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गय । अराजक तत्वों द्वारा प्रार्थना पत्र में कई आरोप लगाए गए है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
क्षेत्र के पावरहाउस गोपामऊ में शनिवार की शाम आठ बजे ऑपरेटर संजय कुमार, विवेक कुमार, अनिल कुमार द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सब लोग केन्द्र पर बैठे थे। बिजली आपूर्ति को लेकर कस्बे के नफीश, जनाब, अनुज, सुहैल, उमर अब्दुल्ला, इरफान, अरशद, अब्दुल गफ्फार, इमरान, संजीव, अयूब द्वारा स्टेशन के अंदर हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए। गाली-गलौच कर अभद्रता की एवं अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। रात को घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक यादव, चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आपूर्ति को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।