देश में अपराध की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। मनचलों को रोकने के लिए चाहे कितने ही नियम कानून बनाए जाएं, लेकिन उनकी हैवानियत पर कोई रोक नहीं है। इन अपराधों में हाल ही में हुए उन्नाव रेप केस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।
इसी की तर्ज पर विपक्षी पार्टी ने भाजपाईयों के खिलाफ कई बातें कही हैं। एक ओर जहां समाजवादी नेताअखिलेश यादव , कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने जमकर मोदी और योगी पर तंज कसा है, तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने भी भाजपा शासन काल में अपराधों की बात कही है।
लखनऊ और उन्नाव से सदस्य विधान परिषद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह यादव का कहना है कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट से देश में नफरत की राजनीति फैलाने वालों में भाजपा सबसे पहले पायदान पे आयी है। मोदी जी के 4 साल में सबसे ज्यादा विकास भाजपा के पार्टी फण्ड में, नेताओं की गुंडागर्दी में, जन अपराध, बेरोजगारी और महँगाई में देखने को मिलता है।
कुछ दिन पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने हर स्टेट के हिसाब से रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट को इस तर्ज पर जारी किया गया था कि किस नेता के शासन काल में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हुआ है। इसमें भाजपा टॉप पर रहा। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में अपराधों की संख्या दूसरों के मुकाबले सबसे ज्यादा रही है।
जारी की गयी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं को लेकर हुए अत्याचार और अपराध में भाजपा सरकार पहले पायदान पर आई है।