परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाये :- अपर जिलाधिकारी

आरक्षी पदों की भर्ती परीक्षा के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल ने उपस्थित क्षेत्राधिकारी से कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाये और परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के आस-पास किसी बाहरी व्यक्ति को न ठहरने दिया जाये।
उन्होंने कहा कि प्रातः 06.30 बजे हरदोई कोषागार से प्रश्नपत्रों को नामित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारी अपनी उपस्थित में केन्द्रों पर लेकर जायेगें और समय से परीक्षा करायेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि जनपद में आरक्षी पदों की परीक्षा राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सी0एस0एन0,पी0जी0 कालेज, आर कन्या पाठशाला पिहानी चुंगी, आर0आर0 इण्टर कालेज एवं सदाशिव निकेतन इण्टर कालेज लखनऊ रोड पर 18 एवं 19 जून 2018 को दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक तथा अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक होगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक निधी सोनकर, नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित कालेजों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहें।