कौशाम्बी : नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 8 में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस से मंझनपुर कोविड सेंटर में ले जाने के लिए आई। लेकिन पीडित खुद साइकिल से चल कर अस्पताल पहुँच गया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नं 8 निवासी एक गरीब मजदूर विगत दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा इस्माइलपुर अपने पड़ोसी को बंदर काटने का टीका लगवाने गया था । वहां डॉक्टरों ने उसका भी सैम्पल लेकर जांच करवाई थी। बीती रात कोरोना संक्रमित की जानकारी मिलने पर पीडित व्यक्ति आज सुबह साइकिल से खुद जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंच गया । जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने एल 1 में भर्ती करवा दिया है।
नगर में एक संक्रमित मरीज मिलने से नगर पंचायत में एक बार फिर भय का माहौल बन गया है। बताते चलें कि इससे पहले जून जुलाई में नगर पंचायत अझुवा में 41 संक्रमित मरीज मिले थे। जिनमें उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। शेष सभी इलाज से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए।
जिला ब्यूरो चीफ IV24 News कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट