अक्षय कुमार, कछौना
हरदोई – बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम अल्लीपुर निवासी एक व्यक्ति 27 जुलाई से लापता है। पुलिस को सूचना देने के बाद से दो से ज्यादा हफ्ते बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वही युवक के परिजनों ने अनहोनी की आंशका जताई है।

बताते चलें कि बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम अल्लीपुर निवासी हरिश्चन्द्र उर्फ हरिनाथ पुत्र स्व० चैनू उम्र तकरीबन 55 वर्ष जो कि लुधियाना में फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था, इसके साथ उसका पुत्र जितेंद्र भी साथ ही लुधियाना में नौकरी करता था। 27 जुलाई को जितेंद्र अपने पिता हरिश्चन्द्र को लुधियाना से बालामऊ जाने वाली ट्रेन गंगा-सतलज एक्सप्रेस जिसकी गाड़ी संख्या 03368, पीएनआर 2804046943 बोगी नंबर डी 6, सीट नंबर 36 पर रात्रि 8:10 मिनट पर बैठा गया था। जितेंद्र ने बताया कि लुधियाना के बाद अगली स्टेशन टण्डौर ट्रेन पहुंचने के बाद अपने पिता से फ़ोन वार्त्ता भी हुई, पर वहां से ट्रेन छूटने के बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। पिता का फ़ोन भी बन्द आने लगा। बालामऊ जं० (कछौना) ट्रेन पहुँची पर पिता नहीं पहुंचे। जिसके बाद से परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में बहुत ढूंढा, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कुछ पता नही चला। इसके बाद परिजन लुधियाना जीआरपी, मुरादाबाद रेलवे मंडल अधिकारी, कछौना जीआरपी, लखनऊ रेलवे मंडल अधिकारी व कई जगह लिखित में सूचना दे चुके है, लेकिन दो हफ्ते से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नही लगा सकी है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।