दिल्ली में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन, साहित्यकार सम्मान समारोह सम्पन्न

भवानीमण्डी:- साहित्य संगम संस्थान एवम नवसृजन कला साहित्य एवं संस्कृति न्यास दिल्ली द्वारा दिनांक 9 दिसम्बर 2018 को नवसृजन सहित्यसंगम का आयोजन अमीर खुसरो सभागार , दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में किया गया । संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को बताया कि इस कार्यक्रम के पहले सत्र में नवसृजन द्वारा देश के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिव के बाँसुरीवादन से प्रारम्भ हुआ । दीप प्रज्वलन नवसृजन के संरक्षक श्री रमेशचंद्र अग्रवाल , साहित्यसंगम के संरक्षक आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार , साहित्य संगम शिरोमणि डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव अर्णव ,श्री संदीप शजर एवम कवि रसिक गौड़ की माताश्री के द्वारा सम्पन्न किया गया ।

कार्यक्रम में नव सृजन साहित्य कला संस्कृति न्यास द्वारा साहित्यसंगम संस्थान के संरक्षक आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार , साहित्य संगम शिरोमणि डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव अर्णव , उपाध्यक्ष किसन लाल अग्रवाल , श्रीमती मीना भट्ट , श्री छगनलाल गर्ग विज्ञ , श्री कुमार रोहित के साथ अनेक साहित्यकार एवम हिंदी शिक्षकों को उनकी साहित्यसाधना के लिए सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में साहित्यसंगम संस्थान द्वारा उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए विद्यावाचस्पति डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार आदरणीय छगनलाल गर्ग विज्ञ , असम की प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती सुचि संदीप शुचिता एवम उत्तरप्रदेश की प्रसिद्ध साहित्यकार आदरणीय दीपा संजय दीप को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ संचालक सम्मान वर्ष 2018 आदरणीय सौरभ जैन जी , सर्वश्रेष्ठ हास्य कवियित्री सम्मान वर्ष 2018 डॉ अनामिका अम्बर एवम सर्वश्रेष्ठ गजलकार सम्मान वर्ष 2018 डॉ संदीप शजर को प्रदान किया गया और इसके साथ साथ अनेक साहित्यसाधको को सम्मानित किया गया ।

संस्थान के रूप में उत्कृष्ट साहित्यिक सेवा के लिए वर्ष 2018 का साहित्यसंगम सम्मान मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच मगसम को प्रदान किया गया । मगसम के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जी और सदस्य श्री उदय शंकर नादान को साहित्यिक सेवा के लिए व्यक्तिगत रूप से भी साहित्यरत्न सम्मान प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर आयोजित कविसम्मेलन का संचालन देश के प्रख्यात संचालक सौरभ जैन जी ने किया । डॉ अनामिका अम्बर की काव्यप्रस्तुतियों से सभागार आलोकित हो उठा । इस कार्यक्रम को वरिष्ठ साहित्यकार मंगल नसीम जी के सम्मान और उनके काव्यपाठ ने एक नई ऊंचाइयां प्रदान की । डा संदीप शजर की ग़ज़ल की शानदार प्रस्तुति और कार्यक्रम के संचालन ने इसे एक अलग गरिमा प्रदान की । आदरणीय सरिता सिंघई कोहिनूर और दीपाली जैन जिया की शानदार प्रस्तुतियां इस कवि सम्मेलन का केंद्रबिंदु रही । साहित्य संगम संस्थान की अनुजा दीपाली पांडेय दिया की सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का आगाज हुआ । डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव अर्णव की काव्यप्रस्तुतियों ने श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया । इस अवसर पर साहित्यसंगम संस्थान के कविगण आदरणीय मीना भट्ट , श्री छगनलाल गर्ग , श्री किसनलाल अग्रवाल ,श्रीमती सुचि संदीप शुचिता , श्रीमती सुनीता लुल्ला ,श्रीमती दीपा संजय दीप ,श्रीमती मृदुल तिवारी महक ,श्रीमती अर्चना तिवारी , श्रीमती महा लक्ष्मी सक्सेना मेधा ,श्री आशीष पांडेय जिद्दी , श्री कुमार रोहित ,श्री विकास शुक्ल प्रचंड , श्री तामेश्वर शुक्ल तारक , श्री अतुल द्विवेदी अंजाना ,श्री ईश्वर दयाल गोस्वामी द्वारा कविता पाठ किया गया । इसके अतिरिक्त श्री सुधीर कुमार , श्री दीप शेखर , श्री मोहिनी मोहन महतो , श्री उदय शंकर नादान ,श्री राजीव कुमार दास ,श्रीमती शिखा भारद्वाज आदि की प्रस्तुतियां शानदार रहीं ।
इस कार्यक्रम में साहित्यसंगम प्रकाशन इंदौर से प्रकाशित संगम स्मारिका ,लघुकथा संगम , सम्मान समारोह स्मारिका ,श्री आशीष पाण्डेय जिद्दी के काव्यसंकलन दरिया देश प्रेम का , श्रीमती सुचि संदीप के काव्यसंग्रह काव्यशुचिता , सुश्री दीपाली पाण्डेय दिया के काव्यसंग्रह एक दीया उम्मीद का एवम श्रीमती मीना कौशल के काव्यसंग्रह अंतर दर्शन का विमोचन भी किया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष आदरणीय जगदीश मित्तल जी , मगसम के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जी ,नेहरू युवा केन्द्र के निदेशक डॉ राजीव चौधरी जी ,नवसृजन की उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका गुप्ता जी ,शुरुआत एन जी ओ की प्रमुख शालिनी गुप्ता जी के साथ कई संस्थाओ के प्रतिनिधि और साहित्यकारों की उपस्थित ने इस कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की ।
कार्यक्रम का शानदार संचालन डॉ संदीप शजर द्वारा किया गया ।आभार प्रदर्शन साहित्यसंगम संस्थान के संरक्षक आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार ने किया ।